उत्तर प्रदेश: किसान आंदोलन के मुददे पर विपक्ष का हंगामा, सदन आधे घंटे के लिये स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन का मुद्दा उठाया जिस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ उसके बाद अध्यक्ष ने आधे घंटे के लिये कार्यवाही स्थगित कर दी। आज सुबह 11 बजे जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुयी, नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने किसान आंदोलन का मुद्दा उठाते हुये सरकार से इस पर चर्चा कराने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: आसाराम को जोधपुर जेल में किया गया शिफ्ट, सीने में दर्द की शिकायत के बाद पहुंचे थे अस्पताल

उन्होंने कहा कि किसान दो महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नही है। इस मुद्दे पर विपक्ष के कुछ सदस्य अध्यक्ष के आसन के करीब आ कर नारेबाजी शुरू कर दी। चौधरी ने यह भी मांग की कि किसान आंदोलन के दौरान मारे गये किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाये।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में जांच चौकी पर अज्ञात बंदूकधारियों का हमला, चार सैनिकों की मौत

इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में किसानो के नेता महेंद्र सिंह टिकैत को जेल में डाला गया था और उनकी पिटाई की गयी थी। इसके बाद सदन में शोर शराबा बढ़ने लगा, इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिये स्थगित कर दी।

प्रमुख खबरें

Iran पर America का अभूतपूर्व हमला, US War Secretary बोले- Tehran के आसमान पर दिखेगा हमारा कंट्रोल।

LPG की कमी के चलते देशभर में Induction Cooktop धड़ाधड़ बिक रहे, होटलों में Kerosene और Coal से बनेगा खाना!

Tamil Nadu Election 2026: DMK का मिशन शुरू, MK Stalin की अध्यक्षता में 16 March को बनेगा प्लान

Menstrual Leave के मुद्दे पर Supreme Court ने दखल देने से कर दिया इंकार, सरकार पर छोड़ा फैसला