उत्तर प्रदेश: दीपावली पर गौतमबुद्ध नगर के लोगों ने गटक ली 25 करोड़ रुपये की शराब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2024

दीपावली के जश्न के बीच गौतमबुद्ध नगर जिले के लोग शराब के नशे में भी खूब झूमे और इस दौरान 25 करोड़ रुपये की शराब गटक गए जो कि पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली पर 29 अक्टूबर से लेकर एक नवंबर के बीच 25 करोड रुपये की अंग्रेजी, देसी शराब तथा बियर की बिक्री हुई है जबकि पिछले वर्ष दीपावली की अवधि में 18 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले वर्ष अक्टूबर में 204 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी जबकि इस वर्ष 250 करोड़ रुपये की बिकी है। श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में शराब की करीब 564 दुकानें हैं, जिनमें विदेशी शराब, देसी शराब, मॉडल दुकान और बीयर की दुकान शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार

Kidney Disease: Diabetes और High BP से बढ़ता है Kidney की बीमारी का खतरा, इन बदलावों पर दें ध्यान

ठाणे में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, ऑटो चालक गिरफ्तार

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस