उत्तर प्रदेश पुलिस का राहुल और प्रियंका को रोकना अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मेरठ में पीड़ित परिवारों से मिलने से रोकने के फैसले की निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक करार दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा कि यह बिल्कुल अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गये पीड़ितों के परिजनों से मिलने से रोका। 

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को पीड़ितों के साथ खड़े नहीं होने दे रही है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट के जरिये कहा कि  मेरठ में सीएए व एनआरसी के विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा रोक दिया गया, मैं उत्तर प्रदेश सरकार के इस अलोकतांत्रिक फैसले की कड़ी निंदा करता हूँ।’

प्रमुख खबरें

Demonetisation से नक्सलवाद और आतंकवाद की कमर टूटी: BJP

अवैध प्रवासियों को कोई रियायत नहीं मिलेगी, Donald Trump ने अपनी निर्वासन नीति का किया बचाव

Texas के Big Bend में सीमा दीवार निर्माण को US Supreme Court की मंजूरी

NCW को सालाना मिलती हैं 1.5 लाख शिकायतें, घरेलू हिंसा के मामले सर्वाधिक: Vijaya Rahatkar