UP के लिए लगातार उपयोगी सिद्ध हो रहे Yogi, Prabhasakshi की 22वीं वर्षगाँठ पर मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य सरकार का पुरस्कार

By टीम प्रभासाक्षी | Oct 31, 2023

भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी की 22वीं वर्षगाँठ पर नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित विचार संगम कार्यक्रम के दौरान सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार से उत्तर प्रदेश को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे ने कहा, ''हमारी ओर से गठित ज्यूरी ने विभिन्न राज्य सरकारों के कामकाज का कई पैमानों पर अध्ययन करने के बाद उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार के लिए चुना है।'' उन्होंने इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ सरकार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में भी प्रदेशवासियों की सभी उम्मीदों और युवा महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में कामयाब रहेगी।

इसे भी पढ़ें: प्रभासाक्षी के 22वें वर्षगांठ पर विचार संगम का आयोजन, दिग्गजों ने रखी अपनी बात

प्रभासाक्षी संपादक ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब तक के अपने सबसे बड़े 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपये के बजट के साथ वन ट्रिलियन डालर इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है। अब उत्तर प्रदेश की पहचान बीमारू व पिछड़े राज्य की नहीं, देश के अग्रणी राज्य के रूप में हो रही है। देश-दुनिया के निवेशकों को यह प्रदेश अपने बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, पारदर्शी नीतियों एवं अपार सहूलियतों की वजह से आकर्षित कर रहा है। औद्योगिक घराने यहाँ अपने निवेश को सुरक्षित एवं ऊर्ध्वगामी मानकर उत्साहपूर्वक निवेश कर रहे हैं। इसका ज्वलंत प्रमाण लखनऊ में आयोजित 'यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की अपार सफलता है। उत्तर प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ कि निवेशक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नोएडा व ग्रेटर नोएडा तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि प्रदेश के सभी जनपदों में निवेश कर रहे हैं।

प्रभासाक्षी संपादक नीरज कुमार दुबे ने कहा कि नीतिगत निर्णयों के समयबद्ध क्रियान्वयन से आज उत्तर प्रदेश 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' रैंकिंग में 'अचीवर स्टेट' बन गया है। इसके अलावा वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश की बेरोजगारी दर 19 प्रतिशत थी, जो आज घट कर 03 प्रतिशत रह गयी है। यह बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा, योगी सरकार की माफिया और अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति है और सामाजिक शांति एवं स्थिरता के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार सुपर सेन्सिटिव है। आज यूपी का हर कोना एक्सप्रेस वे, सड़कों व एयरपोर्ट से जुड़ गया है। शहरों में मेट्रो चल रही है। चौतरफा बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है।

प्रभासाक्षी संपादक नीरज कुमार दुबे ने कहा कि युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से रोजगार व नौकरी मिल रही है। महिला सशक्तीकरण के लिए उठाये गये कदमों से महिलाएं सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर होकर ससम्मान अपने परिवार व समाज के लिए योगदान दे रही हैं। किसानों से धान एवं गेहूं की पक्षपात रहित खरीद हो रही है। रिकार्ड गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है। खेती-किसानी व छोटे-बड़े उद्योगों को निर्बाध बिजली मिल रही है। खेती के लिए अब सौ फीसद मुफ्त सिंचाई सुविधा भी दी जायेगी। बिजली की उपलब्धता से गांव-गांव कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। इससे रोजी-रोटी के सिलसिले में प्रदेश से बाहर जाने वाले लोग अपने गांवों की ओर लौटे हैं, साथ ही गांवों से पलायन रुका है। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन एवं विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक जनपद एक उत्पाद योजना को पूरे देश में अंगीकृत किया जा रहा है।

उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश आज किन मामलों में पूरे देश में अग्रणी है

-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में देश में प्रथम।

-प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) में 52.50 लाख आवास स्वीकृत / निर्मित कर प्रथम।

-उज्ज्वला योजना में 1.75 करोड़ पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने में प्रथम।

-स्वच्छ भारत मिशन में 2.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण कर देश में प्रथम।

-सौभाग्य योजना में 1.58 करोड़ निःशुल्क विद्युत कनेक्शन देकर प्रथम।

-2 लाख 2 हजार करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य भुगतान कर देश में प्रथम। प्रधानमंत्री जनधन योजना में 8.56 करोड़ खाते खोल कर देश में प्रथम।

-मनरेगा के क्रियान्वयन में देश में प्रथम।

-पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10,33,132 स्ट्रीट वेण्डर्स को 1190 करोड़ रुपए का ऋण देकर प्रथम।

-गन्ना एवं चीनी उत्पादन में प्रथम।

-खाद्यान्न, आलू हरी मटर, आम और दुग्ध उत्पादन में देश में प्रथम।

-तिलहन उत्पादन में देश में प्रथम।

-डीबीटी के माध्यम से भुगतान करने में प्रथम।

-131 करोड़ पौधरोपण कर प्रथम।

-सर्वाधिक कोरोना जांच व टीकाकरण में प्रथम।

-सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना में प्रथम (96 लाख से अधिक इकाइयां)

-रोजगार व सरकारी नौकरी देने में प्रथम।

-देश में सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज वाला राज्य, 65 संचालित, 22 निर्माणाधीन।

-अटल पेंशन योजना के तहत 75 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित कर प्रथम।

-प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 1.46 करोड़ लोगों को लाभान्वित कर प्रथम।

-ई-टेंडरिंग प्रणाली की परफॉर्मेंस में प्रथम।

-जेम पोर्टल पर खरीददारी करने में प्रथम।

-ई-संजीवनी पोर्टल से मरीजों के इलाज में देश में प्रथम।

-गोपालन एवं संरक्षण में देश में प्रथम।

-गणतन्त्र दिवस समारोह-नई दिल्ली में प्रदेश की ओर से प्रदर्शित की जाने वाली झांकी को वर्ष 2021-2022 में प्रथम एवं वर्ष 2023 में द्वितीय पुरस्कार।

-राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित।

-'ईज ऑफ डूईंग बिजनेस' में 'अचीवर स्टेट'।

-राष्ट्रीय कामधेनु अवार्ड।

-वन स्टॉप सेन्टर, लखनऊ को नारी शक्ति पुरस्कार।

-एसोचैम द्वारा उत्तर प्रदेश को बेस्ट स्टेट इन स्किल डेवलपमेंट की 'गोल्ड मेडल ट्रॉफी'।

-दिव्यांगजन के हितार्थ कार्य हेतु लखनऊ को सर्वश्रेष्ठ जनपद का पुरस्कार।

-सहकारिता विभाग को स्काच आर्डर ऑफ। मेरिट गोल्ड अवार्ड।

-ग्राम्य विकास विभाग को कन्वर्जेंस में प्रथम पुरस्कार।

-यूपी 102 परियोजना- पुलिस आपातकालीन प्रबन्धन प्रणाली के लिए विशेष जूरी पुरस्कार।

-नदियों के पुनरुद्धार हेतु जल संचयन में कई जनपदों को प्रथम / द्वितीय स्थान।

प्रभासाक्षी संपादक ने कहा कि इस तरह उत्तर प्रदेश के लिए लगातार उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं मुख्यमंत्री योगी। उन्होंने एक बार फिर उत्तर प्रदेश को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में यह प्रदेश विकास के हर पैमाने पर देश में नंबर एक होगा।

प्रमुख खबरें

हमने उसे बचा लिया, US के 176 विमानों का ज़बरदस्त हमला, F-15E क्रू को बचाने के लिए नकली ऑपरेशन

Donald Trump की विनाश वाली डेडलाइन करीब! Iran ने रच डाला बड़ा खेल, परमाणु ढाल बनेंगे ईरानी युवा | Iran-US Tension

Punjab Administrative Reshuffle | पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 4 उपायुक्तों सहित 12 IAS अधिकारियों के तबादले

Delhi Assembly Security Breach Update | दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा की भारी चूक: नकाबपोश ने एसयूवी से गेट तोड़ा, अध्यक्ष की कार पर रखा गुलदस्ता