उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने कहा- सभी तटबंध सुरक्षित, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 6.7 मि0मी0 वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 4.4 मि0मी0 के सापेक्ष 152 प्रतिशत है। प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 143.7 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 63.1 के सापेक्ष 228 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की कुल 40 टीमें तैनाती की गयी है, 83 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 109 मेडिकल टीमें लगायी गयी। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा 152 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। विगत 24 घंटे में 2200 फूड पैकेट वितरित किये गये। अब तक कुल 11,701 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi