उत्तर प्रदेश: एसटीएफ ने 2018 में जेल से भागने वाले कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2025

विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बृहस्पतिवार को एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया, जो मुरादाबाद में एक ब्लॉक प्रमुख की हत्या के मामले में वांछित था और मई 2018 में यहां की जिला जेल से फरार हो गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

12 मई, 2018 की रात को, वह जेल की दीवार फांदकर भाग गया और इस दौरान उसने गोलियां चलाईं। गोरखपुर का एक कुख्यात अपराधी चंदन सिंह भी उसके साथ भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जेल कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।

अधिकारियों ने बताया कि सुमित को नेपाल सीमा पार करते समय बरेली के पास से गिरफ्तार किया गया। उसे बदायूं लाया गया, सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया गया। उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जिला जेल में भेज दिया गया।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि सुमित को पिस्तौल दिलाने और जेल से भागने में मदद करने वाले उसके साथियों की पहचान के लिए जांच जारी है। अधिकारियों ने फरार रहने की अवधि के दौरान उसकी चल और अचल संपत्ति भी कुर्क कर ली।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड के युवा को CM की ग्लोबल एम्प्लॉयमेंट स्कीम के तहत जर्मनी में अच्छी सैलरी वाली नर्सिंग नौकरी मिली

Kerala Budget पर VD सतीसन का बड़ा ऐलान, बिना Extra Tax लगाए बनाएंगे भविष्य का केरल

NGOs की Foreign Funding पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, FCRA नियमों के उल्लंघन पर अब लगेगा भारी जुर्माना

Rishabh Pant की Delhi Capitals में घर वापसी, Axar Patel बोले- यह उसका अपना घर है