Uttar Pradesh: बृज भूमि पर बसंत पंचमी से शुरू होगा 40 दिन का होली उत्सव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ ही शुक्रवार से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू हो जाएगा। जहां सभी जगह होली का पर्व बस एक या दो दिन मनाया जाता है, वहीं ब्रज में बसंत पंचमी के दिन से शुरू होने वाला होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन के पश्चात पड़वा पर होली खेले जाने के दस दिन बाद तक भी चलता रहता है।

वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने कहा कि देवताओं को गुलाल लगाया जाएगा जिसे प्रसाद के तौर पर श्रद्धालुओं पर उड़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “ऐसा माना जाता है कि बसंत पंचमी पर राधा रानी ने भगवान श्रीकृष्ण के गाल पर गुलाल लगाया था। मंदिरों को पीले रंग से सजाया जाएगा। ठाकुर बांके बिहारी पीले फूलों की माला धारण करेंगे और उन्हें विशेष भोग लगाया जाएगा।”

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने कहा कि जहां ठाकुर जी को बृहस्पतिवार को गुलाल चढ़ाया जाएगा, मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर में होली आधिकारिक रूप से एक फरवरी को माघी पूर्णिमा से शुरू होगी। ठाकुर राजाधिराज रंगों के साथ होली खेलेंगे, लेकिन इसे श्रद्धालुओं पर नहीं फेंका जाएगा।

थुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “बृज में विशेष होली होती है क्योंकि यह राधा और कृष्ण से गहराई से जुड़ी है। हम इसे दुनियाभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जीवन का यादगार अनुभव बनाने के प्रयास कर रहे हैं।”

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि इस वर्ष का होली उत्सव ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और बरसाना, नंदगांव, मथुरा, रावल, गोकुल, बलदेव, फालेन और महावन में प्रमुख स्थानों पर 23 विशाल द्वारों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 और 25 फरवरी को बरसाना में एक दो दिवसीय विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें करीब 800 कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दिए जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Middle East Crisis | एक्शन में उड्डयन मंत्रालय! पश्चिम एशिया के बदलते हालात के बीच हवाई परिचालन और सुरक्षा पर बड़ी अपडेट

West Asia Conflict | पश्चिम एशिया संकट के बीच कतर में फंसे 1,000 भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।