पूर्वी उत्तर प्रदेश में आलू की खेती को बढ़ावा देगी सरकार, कुशीनगर में बनेगा उत्कृष्टता केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2022

लखनऊ| योगी आदित्यनाथ सरकार पूर्वी उत्तर प्रदेश में आलू की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाते हुए कुशीनगर में आलू उत्कृष्टता केंद्र की शुरुआत करेगी।

उन्होंने बताया कि इस केंद्र के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास जल्द किया जाएगा। इसे सरकार ने अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है। इससे किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इस केंद्र में आलू की गुणवत्ता, औद्योगिक प्रयोग के लिए बेहतर किस्म और नई प्रजातियों की खोज और उन्नत बीज संबंधी शोध किया जाएगा। साथ ही आलू के फसल में लगने वाली बीमारियों से बचाने के लिए योजनाएं भी बनाई जा सकेंगी।

इसके साथ ही आलू उत्कृष्टता केंद्र में किसानों को आलू की खेती की नई तकनीक के बारे में जानकारी मिल सकेगी। साथ ही समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन होगा, जिसमें कृषि विशेषज्ञ से किसान अपनी समस्या पर चर्चा कर सकेंगे और उसका समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े