By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2023
महराजगंज। महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में एक वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात मदनपुरा के निकट हुई इस दुर्घटना में गोरखपुर जिला निवासी धीरज (22) और गणेश (23) गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।