उत्तर प्रदेश: कौशांबी में कच्चा मकान ढहने से पत्नी की मौत, पति घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2025

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बुधवार को बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढहने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कौशांबी क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पश्चिम शरीरा थानाक्षेत्र के रामाधीन का पुरवा गांव में बुधवार सुबह बारिश से सीलन आने के करण इंद्रलाल का कच्चा मकान अचानक ढह गया। उन्होंने बताया कि मकान के मलबे में इंद्रलाल और उसकी पत्नी सुमिया देवी (52) दब गए।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मलबे में दबी सुमिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इंद्र लाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इंद्रलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि सुमिया देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

पंजाब में टला रेल रोको आंदोलन, पर किसानों ने दी चेतावनी- सिर्फ स्थगित हुआ, वापस नहीं

राष्ट्रीय चुनावों के लिए तैयार हो रहा है नेपाल, अंतरिम प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में क्या कहा?

Gmail Tips: अपनी मन-मर्जी के समय पर भेजें ईमेल, इस धांसू फीचर का करें इस्तेमाल

नीतीश कुमार की सास का निधन, बेटे निशांत ने नानी मां को दी भावुक श्रद्धांजलि