Uttar Pradesh: पत्नी के मायके से वापस न आने की वजह से युवक ने खुदकुशी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने पत्नी के मायके से वापस न आने को लेकर कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान फतरे राय के टोला निवासी बिरज कुमार यादव के तौर पर हुई है और उसने मंगलवार रात अपने घर में आत्महत्या की। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि यादव नशे का आदी था और उसकी नशे की लत के कारण उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी और वापस नहीं आ रही थी। सिंह के मुताबिक, समझा जाता है कि यादव ने पत्नी के मायके से वापस नहीं आने की वजह से अपनी जान दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam Election 2026: प्रियंका गांधी एक्शन में, Congress फरवरी अंत तक जारी करेगी Candidates की पहली सूची

इन 2 देशों से होगी भारत की अगली बड़ी जंग! इजराइल ने क्या खुलासा कर दिया?

अचानक 70 देशों के जंगी जहाज आ पहुंचे भारत, क्या है बड़ा प्लान?

Delhi में अब सिर्फ ₹5 में भरपेट भोजन, CM Rekha Gupta ने किया 70 Atal Canteens का उद्घाटन