Uttar Pradesh: युवक की धारदार हथियार से हत्या, शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पिंडारा ठाकुर गांव में मंगलवार की शाम रत्नेश कुमार (23) को उसके गांव के ही छह लोगों ने धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। उसे इलाज के लिये सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पिंडारा गांव के ही रहने वाले छह लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Assam Election: हिमंता का Owaisi पर तीखा हमला, मिया समुदाय को बना रहे हैं हथियार

Kerala में Rahul Gandhi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव बाद वामपंथ नहीं बचेगा

Strait of Hormuz Crisis | आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच सरकार सख्त, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी EMD जमा करने की प्रक्रिया, खत्म होगा मानवीय हस्तक्षेप