उत्तराखंड: देहरादून में 11.29 ग्राम स्मैक जब्त, महिला तस्कर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य की 11.29 ग्राम स्मैक जब्त करने के बाद मादक पदार्थ की तस्करी रही एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सपेरा बस्ती में गश्त के दौरान स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार की गयी महिला के कब्जे से 11.29 ग्राम अवैध स्मैक के अलावा करीब 23 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध महिला तस्कर की पहचान सपेरा बस्ती की रहने वाली सावली नाथ (30) के रूप में हुई है और उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 8, 21, 27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने खुलासा किया कि यह स्मैक उसका पति आलम नाथ बरेली से खरीदकर लाया था और उसने इसमें से कुछ स्मैक 23,140 रुपये में बेची थी। पुलिस के मुताबिक, आलम नाथ की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh Elections 2026: क्या फिर बदलेगा दक्षिण एशिया का पावर बैलेंस? भारत के लिए क्यों अहम है यह बदलाव

Iran Protest : विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ कार्रवाई में अब तक 7,000 से अधिक की मौत, मानवाधिकार समूह का दावा

शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं बल्कि राष्ट्र की मजबूत आधारशिला: Arif Mohammad Khan

Delhi Ghazipur Road Accident | गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल