Uttarakhand | चमौली में अलकनंदा नदी के तट पर ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत, नमामि गंगे प्रोजेक्ट तक फैला था करंट

By रेनू तिवारी | Jul 19, 2023

उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर आज एक ट्रांसफार्मर फट गया, जिससे पंद्रह लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। 

दुखद घटना में बुधवार को चमोली जिले में एक ट्रांसफार्मर में विस्फोट के कारण कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा अलकनंदा नदी के किनारे हुआ। मीडिया से बात करते हुए चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने घटना की पुष्टि की और कहा कि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Atalji वाली गलती नहीं दोहराना चाहते PM Modi, NDA Meeting में जो कुछ हुआ उससे 2024 के लिए बड़ा संदेश गया है

हादसा नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट प्रवाह के कारण हुआ

इस बीच, उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा कि जान गंवाने वाले लोगों में पीपलकोटी का एक चौकी प्रभारी भी शामिल है। यह हादसा अलकनंदा नदी के किनारे बने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट प्रवाह के कारण हुआ। इससे पहले खबर आई थी कि इस घटना में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Jammu kashmir: पाकिस्तानी थे पुंछ में मारे गए चारों आतंकी, भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने किया था ढेर

मारे गए लोगों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं

उत्तराखंड के एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) वी मुरुगेसन ने कहा कि एक सब-इंस्पेक्टर और तीन होम गार्ड सहित 15 लोग बिजली की चपेट में आ गए। उन्होंने आगे कहा कि घटना की जांच चल रही है।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "यह एक दुखद घटना है। जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है और हेलीकॉप्टर के जरिए एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है।"

घटना कल रात की है। पुलिस को गांव से फोन आया कि एक चौकीदार की करंट लगने से मौत हो गई है। जब पुलिस कर्मी ग्रामीणों के साथ पंचनामा (मौका निरीक्षण) के लिए गए, तो कई लोग बिजली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले