Pithoragarh Car Accident | उत्तराखंड में पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल

By रेनू तिवारी | Jun 22, 2023

उत्तराखंड कार दुर्घटना: आज (22 जून) को पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लॉक में एक कार के 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद 9 लोगों को कुछ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कुमाऊं के आईजी नीलेश भरणे ने कहा, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दुर्घटनास्थल पर मौजूद है।

इसे भी पढ़ें: खुल्लम-खुल्ला प्यार करके साथ मरेंगे हम दोनों... बाइक की टंकी पर बैठकर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड संग किया रोमांस, अब भारी पड़ेगा ये इश्क

स्थानीय लोगों ने कहा कि कल रात भारी बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया था, जिससे इसका बहुत कम हिस्सा गाड़ी चलाने लायक बचा था।

होकरा गांव के निवासी सुंदर सिंह ने कहा, "पिछली रात भारी बारिश के कारण सड़क पर जो मलबा जमा हो गया था, उससे चलने लायक बहुत कम जगह बची थी।"

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह