उत्तराखंड के सीएम ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

नयी दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने वैष्णव से रूड़की देवबन्द परियोजना में उत्तराखंड द्वारा अभी तक दिये गये 296.67 करोड़ रुपये की धनराशि के अंशदान को पर्याप्त बताते हुए शेष कार्यों का वित्त पोषण केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये जाने का अनुरोध किया।

इसे भी पढ़ें: असम में टोल गेट के बंद होने पर केंद्र को राजमार्गों में निवेश निकालना पड़ गया था: सरमा

उन्होंने सामरिक उद्देश्य और सीमांत जनपदों के विकास की आवश्यकता के मद्देनजर टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन को बड़ी लाइन में परिवर्तित करने और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेललाइन निर्माण को स्वीकृति देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार-देहरादून रेललाइन के दोहरीकरण के लिए 1024 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के साथ ही डोईवाला से ऋषिकेश के बीच सीधी रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायवाला रेलवे स्टेशन पर डायवर्जन लाइन के निर्माण को जल्द स्वीकृति देने का भी आग्रह किया। उन्होंने रेल मंत्री से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन के लिए तैयार किये जा रहे अवस्थापना सुविधाओं के सृजन में ही सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता के निर्माण की सम्भावनाओं पर विचार करने का आग्रह किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने धामपुर काशीपुर (वाया जसपुर) रेललाइन के निर्माण और दिल्ली से रामनगर के लियेकॉर्बेट इको-एक्सप्रेस को जल्द स्वीकृति देने का भी आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: चीन के साथ समझौता भंग होने वाली खबर झूठी और बेबुनियाद, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की गतिविधियों पर है भारतीय सेना की नजर

पर्यटन मंत्री से हुई मुलाकात के दौरान धामी ने उत्तराखण्ड में पर्यटन विकास के लिये राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और कहा कि उत्तराखण्ड को पर्यटन, तीर्थाटन के साथ ही साहसिक खेलों के विश्व स्तरीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल को विशेष पर्यटन क्षेत्र में विकसित किए जाने की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति शीघ्र दिये जाने का अनुरोध किया। आईडीपीएल में 600 एकड़ में बायोडायवर्सिटी पार्क, इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, रिजार्ट, होटल और वैलनेस सेंटर बनाए जाने प्रस्तावित हैं।

मुख्यमंत्री ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में  तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाए जाने के लिए 55 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिये जाने पर केंद्र सरकार का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भी मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी का यह दूसरा दिल्ली दौरा है। पिछले सप्ताह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

South Africa में भारतीय समुदाय के पहले TV शो के निर्माता Ramparsad Gopaldial का निधन

Mohammed Shami ने Test Cricket को कहा अलविदा, सीमित ओवरों में खेलते रहेंगे

Iran पर US Military का नया हमला, Donald Trump ने बताया सीमित सैन्य एक्शन

गेंदबाजी संकट दूर करने के लिए Surrey क्लब दिग्गज James Anderson को दे सकता है नया कॉन्ट्रैक्ट