Uttarakhand Exit Polls 2022: किसके हिस्से आ रही सत्ता की चाभी? उत्तराखंड को लेकर क्‍या कहता है एग्जिट पोल

By अभिनय आकाश | Mar 07, 2022

पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के साथ ही यूपी में भी तमाम नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। नतीजे 10 मार्च को नतीजे आएंगे। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल में जानें कि उत्तराखंड में कौन सरकार बना रहा है। क्या कह रहे हैं तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े। 

उत्तराखंड में जनता हर पांच साल में सरकार से अपना मोह भंग कर देती है। यही वजह है कि यहां अभी तक 2002 में राज्य बनने के बाद से चार बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। हर बार अलग सरकार बनी है। 2002 में यहां कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। वहीं 2007 में बीजेपी 2012 में कांग्रेस और 2017 में बीजेपी ने सरकार बनाई। उत्तराखंड में बीजेपी ने 2017 में 70 में से 57 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस को 11 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि निर्दलीय के खाते में 2 सीटें मिली थी। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी राज्यों में चुनाव आयोग ने किया बेहतरीन काम, 2021 वाली गलती नहीं दोहराई

क्या कहता है इस  बार का एग्जिट पोल

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में कांग्रेस को 32 से 38 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। वहीं बीजेपी के खाते में 26 से 32 सीटें जाने का अनुमान हैय़ आम आदमी पार्टी को 0 से 2 और अन्य के खआते में 3 से सात सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। टुडेज चाणक्य ने बीजेपी को 43 सीटें दी है। कांग्रेस को 24 और अन्य के खाते में 3 सीटें जाने का अनुमान लगाया है।  

प्रमुख खबरें

Char Dham Yatra: Char Dham पर नया नियम! Gangotri में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, क्या ये सिर्फ शुरुआत है

Yogi Cabinet का बड़ा फैसला: अंबेडकर स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण, Shiksha Mitras की Salary में बंपर बढ़ोतरी

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video