Uttarakhand Foundation Day 2024: हर साल 09 नवंबर को मनाया जाता है उत्तराखंड फाउंडेशन डे

By अनन्या मिश्रा | Nov 09, 2024

उत्तर भारत में एक राज्य है, जिसका नाम उत्तराखंड है। उत्तराखंड बेहद खूबसूरत राज्यों में से एक है। आज यानी की 09 नवंबर को उत्तराखंड का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। क्योंकि इसी दिन यानी की 09 नवंबर उत्तर प्रदेश से अलगकर उत्तराखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था। पहले इस क्षेत्र को उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। पहले यह उत्तर प्रदेश का भाग था। कई सालों के आंदोलन के बाद 09 नवंबर 2000 को भारत के 27वें राज्य के रूप में उत्तराखंड का निर्माण किया गया था।


बता दें कि साल 2000 से 2006 तक इसको उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। वहीं स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जनवरी 2007 में राज्य का ऑफिशियल नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया।


पड़ोसी राज्य और देश

उत्तराखंड राज्य की सीमाएं उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हुई हैं। वहीं पश्चिम में इसकी सीमाएं उत्तराखंड की सीमा हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश से सटा है। उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म की सबसे पवित्र और भारत की सबसे बड़ी नदी गंगा और यमुना का उद्गम स्थल भी उत्तराखंड में है। यह वह दौर था, जब पूरे देश में कई राज्यों को बंटवारा कर नए राज्य बनाए गए थे।


जिले

बता दें कि उत्तराखंड में कुल 13 जिले हैं। जिसमें बागेश्वर, चम्पावत, चमोली, अल्मोडा, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, मसूरी, ऋषिकेश, मसूरी शामिल हैं। यह राज्य जितना भारतीयों को पसंद आता है, उतना ही ज्यादा विदेशियों को भी पसंद आता है। इस राज्य को अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हिंदू धर्म के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान केदारनाथ का मंदिर भी इसी राज्य में है।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना