उत्तराखंड सरकार आचार संहिता का उल्लंघन कर रही: रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2022

देहरादून| उत्तराखंड के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सोमवार को राज्य सरकार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राज्य सरकार ने चुनावों की तारीख के साथ लागू हुई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए आबकारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अपने चहेतों को विभिन्न विभागों में नियुक्त कर रही है। पार्टी ने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है और उनसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए की गयी नियुक्तियों को रद्द करने तथा इससे संबंधित सभी दस्तावेज जब्त करने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

MP Police ने 10 दिन के अभियान में जब्त किए ₹73 लाख से अधिक के अवैध पटाखे

Bengaluru में पब में दोस्ती के बाद जयपुर की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पैराग्वे संसद ने राष्ट्रपति Santiago Pena पर चलाया महाभियोग, इस्तीफे के बाद 78-0 से प्रस्ताव पारित

UK Court ने छात्र की हत्या के दोषी विक्रम दिगवा की जेल सजा बढ़ाकर 25 साल की