उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, लड़ सकती हैं विधानसभा का चुनाव

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2021

उत्तर प्रदेश के चुनाव में कुछ महीनों का समय शेष हैं लेकिन राज्य की सियासी गर्मी काफी तेज है। सभी राजनीतिक दल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी की तरफ से पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए राज्य प्रभारी के नामों की घोषणा की गई है। लेकिन अब एक बड़ी खबर ये आई है कि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है। मौर्य के यूपी की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा चल रही है। इसके साथ ही उनके उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश