उत्तराखंड हाई कोर्ट ने शिवालिक हाथी अभयारण्य की अधिसूचना वापस लेने पर लगाई रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2021

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शिवालिक हाथी अभयारण्य की अधिसूचना वापस लेने पर रोक लगा दी है। यह राज्य का एकमात्र हाथी अभयारण्य है। मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहास और न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की पीठ का यह आदेश पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली कार्यकर्ता रेनू फूल की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर शुक्रवार को आया। इससे पहले चार जनवरी को न्यायालय की दूसरी खंड पीठ ने केन्द्र, राज्य सरकार और राज्य वन्यजीव बोर्ड को हाथी अभयारण्य की अधिसूचना वापस लेने के निर्णय पर नोटिस भेजे थे और उन्हें जवाब देने के लिए चार सप्ताह का वक्त दिया था।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Patna High Court के Attempt to Rape फैसले पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- Research में रही बड़ी कमी

क्या आप भी वर्क प्रेशर के कारण बार-बार खाते हैं? जानिए Stress Eating और Obesity के बीच का यह खतरनाक कनेक्शन

उत्तर प्रदेश की विशाल युवा आबादी राज्य की सबसे बड़ी ताकत है, कोई चुनौती नहीं: योगी आदित्यनाथ

वाराणसी के लिए 25,500 करोड़ रुपये की दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी