Uttarakhand : बारिश से गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन, मध्य प्रदेश के चार तीर्थ यात्रियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2023

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी क्षेत्र के गंगनानी में भारी बारिश के दौरान हुए भूस्स्खलन के मलबे में तीन वाहन दब गए, जिससे उनमें सवार मध्य प्रदेश के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। भटवाड़ी के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी पुल के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मिट्टी धसकने और बोल्डर गिरने से तीन यात्री वाहन मलबे के नीचे दब गए। चौहान के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर स्थानीय लोग और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूर भी राहत कार्य में मदद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय में केंद्र की ओर से अनुच्छेद 370 पर दाखिल हलफनामे का कोई कानूनी महत्व नहीं: महबूबा

उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन द्वारा राजमार्ग से मलबा हटाकर उस पर यातायात सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मलबे की जद में आए तीन वाहनों में कुल 31 लोग सवार थे। उत्तरकाशी जिला आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, भटवाडी से आगे कैप्टन ब्रिज, हेल्गूगाड, सुनगर, गंगनानी, सुक्खी नाला और हर्षिल के पास भूस्खलन से बाधित है।

प्रमुख खबरें

Haldwani FIR: Jairam Ramesh का BJP-RSS पर हमला, दलितों के अपमान पर चुप क्यों सरकार?

यूपी पर्यटन विभाग ने शुरू किया विजिट माय स्टेट अभियान, 60 सेकंड की रील बनाएंगे युवा

फैसला मंजूर नहीं... Sovereign Rights का हवाला देकर भारत ने ठुकराया सिंधु जल संधि पर Court of Arbitration का फैसला

Shatavari for Women Health: पीरियड्स दर्द और PMS में शतावरी कितनी असरदार? जानें एक्सपर्ट राय