उत्तराखंड के मंत्री की तत्परता से महिला की इज्जत बची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2017

देहरादून। उत्तराखंड की नवगठित सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की तत्परता ने एक महिला की इज्जत दागदार होने से बच गई। पंत से मिले निर्देश पर पुलिस ने सक्रियता दिखायी और मामले के चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ का रहने वाला एक दंपति सूचना के अधिकार के एक मामले में सोमवार को होने वाली सुनवाई के लिये एक दिन पहले रविवार को यहां पहुंचा। सूचना भवन पहुंचने पर उन्हें वहां दो कर्मचारी मिले जिन्होंने उन्हें रात में वहीं रूक जाने को कहा।

रायपुर क्षेत्र के पुलिस थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान जगमोहन सिंह चौहान, अनिल रावत, जगदीश सिंह और हरि सिंह पेटवाल के रूप में की गयी है। उन्होंने कहा कि चारों को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया। महिला के पति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 354-ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से तीन, चौहान, पटवाल और रावत सूचना भवन के ही कर्मचारी हैं जबकि एक अन्य जगदीश कार्यालय के बाहर चाय की ठेली लगाता था।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।