पुष्कर सिंह धामी का चंपावत से चुनाव लड़ना तय, विधायक गहतोडी खाली करेंगे अपनी सीट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2022

देहरादून। चंपावत सीट से भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोडी बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा देंगे जिससे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा पहुंचने के लिए उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो जाएगा। पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि गहतोडी फिलहाल दिल्ली में हैं और वह बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपेंगे। फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा की 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा लेकिन जीत की अगुवाई करने वाले धामी को खटीमा सीट से हार का सामना करना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट