उत्तराखंड : पौड़ी में श्रीकोट मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2025

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के एक मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत झारखंड की एक छात्रा ने अपने कमरे में कथित तौर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना श्रीनगर के श्रीकोट मेडिकल कॉलेज में सोमवार को हुई जहां रांची के लालपुर की रहने वाली आकृति श्रेया (27) स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया जहां श्रेया फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। श्रेया के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

TMC सांसद Abhishek Banerjee को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 26 फरवरी तक नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

नेपाल के बिना हमारे राम और धाम अधूरे, बालेन शाह संग ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी ने 24,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की

Travel Tips: कम बजट में घूमें Haridwar Mussoorie और Munnar Alleppey के बेस्ट Travel Combinations

कर्नाटक में 10 लाख वाहन उत्पादन का लक्ष्य, Toyota को सरकार से मिला पूरा समर्थन