उत्तराखंड त्रासदी: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से बात की, स्थिति का जायजा लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार को राज्य में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की और स्थिति का जायजा लिया। राज्यपाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘चमोली में प्राकृतिक आपदा और नदी का जल स्तर तेज़ी से बढ़ने की सूचना पर मैंने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निरंतर संपर्क में हूँ।

इसे भी पढ़ें: चमोली सैलाब पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- उत्तराखंड के साथ खड़ा है पूरा भारत 

राहत बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। मैं घटना में प्रभावित लोगों की कुशलता की ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ।’’ गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड