उत्तराखंड को 19 मार्च तक मिलेगा नया CM, सरकार गठन पर धामी बोले- प्रक्रिया चल रही है

By अंकित सिंह | Mar 14, 2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। भाजपा को 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल हुई है। हालांकि चिंता की बात भाजपा के लिए यह है कि पुष्कर सिंह धामी खुद अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं। उत्तराखंड में भाजपा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही थी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उत्तराखंड में अब अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसके लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा की ओर से राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी उत्तराखंड के पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 19 मार्च को यह दोनों नेता देहरादून जाएंगे। होली के अगले ही दिन उत्तराखंड में विधायक दल की बैठक हो सकती है। इस बैठक में उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। चुनाव हार जाने के बावजूद भी पुष्कर सिंह धामी फिलहाल मुख्यमंत्री की रेस में बने हुए हैं। पुष्कर सिंह धामी के लिए कई विधायकों ने अपनी सीट खाली करने की पेशकश भी कर दी है। सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर पुष्कर सिंह धामी का भी बड़ा बयान आया है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही विधान मंडल दल की बैठक होगी और उसके बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि उत्तराखंड में सीएम बनने की चाहत में कई नेता दिल्ली में अपना डेरा डाले हुए हैं। सीएम की रेस में कई बड़े चेहरों के नाम सामने आ रहे हैं जिसमें धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, रिता खंडूरी, गणेश जोशी शामिल हैं। चुनावी हार के बावजूद भी आलाकमान में फिलहाल उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर विचार करना फिलहाल नहीं छोड़ा है। इसके साथ ही उत्तराखंड में भाजपा को एक ब्राह्मण चेहरे की भी तलाश है। 

इसे भी पढ़ें: कौन बनेगा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री? रेस में कई दिग्गज नेताओं के नाम

नेतृत्व को लगता है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री है जो कि ठाकुर समाज से आते हैं। ऐसे में उत्तराखंड में ब्राह्मण को आगे किया जाना चाहिए। हाल में ही संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद भी कई चर्चाएं शुरू हो गई है। फिलहाल अजय भट्ट का भी नाम मुख्यमंत्री की रेस में आगे चल रहा है। 

प्रमुख खबरें

Bihar में उपेंद्र कुशवाहा की RLM में बगावत, 4 में से 3 विधायकों ने मांगा अलग गुट

BJP और शिअद के गठबंधन पर Arvind Kejriwal का तंज, बोले- हमारा तालमेल Punjab की जनता से

गांधी परिवार के गढ़ में भी कांग्रेस को सीट नहीं, अखिलेश ने दिया ऐसा ऑफर, इमरान मसूद बोले- भीख नहीं मांग रहे

Avinash Mishra-Eisha Singh Controversy के बीच Kashish Kapoor ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट