उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के इर्द-गिर्द रहती है सत्ता, क्या धामी अपने किले को सुरक्षित रख पाने में होंगे कामयाब ?

By अनुराग गुप्ता | Jan 01, 2022

देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस वक्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार है। जिसे पुष्कर सिंह धामी चला रहे हैं। हालांकि इससे पहले तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास इसकी जिम्मेदारी थी, लेकिन पार्टी ने इन्हें हटाकर युवा नेतृत्व को प्रदेश की कमान सौंप दी। ऐसे में क्या भाजपा फिर से सत्ता में काबिज हो पाएगी या फिर अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस प्रदेश के मतदाताओं को लुभाने में कामयाब होगी। उत्तर प्रदेश से अलग होकर साल 2000 में उत्तराखंड की स्थापना हुई थी और यहां पर कांग्रेस के एकमात्र मुख्यमंत्री को छोड़ दिया जाए तो किसी भी पार्टी के मुख्यमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है। आंतरिक संघर्ष और मौसमी कहर से जूझता हुआ उत्तराखंड राष्ट्रीय राजनीति में अहम किरदार निभाता है। इसी बीच हम प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के विषय पर चर्चा करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड की धरती से PM मोदी का पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला, बोले- विकास परियोजनाओं को 4 दशक तक लटकाया 

कांग्रेसउत्तराखंड की स्थापना होने के बाद प्रदेश को पहली सरकार कांग्रेस ने दी। इस दौरान नारायण दत्त तिवारी को मुखिया चुना गया था और उत्तराखंड के इतिहास में वही एकमात्र मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया है। इसके बाद सत्ता-विरोधी लहर के चलते कांग्रेस 2007 का विधानसभा चुनाव हार गई। हालांकि 2012 में पार्टी की फिर वापसी हुई और विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनाया गया लेकिन पार्टी ने 2 साल बाद मुख्यमंत्री बदल दिया और फिर 1 फरवरी, 2014 को हरीश रावत को प्रदेश की कमान सौंप दी गई। साल 2017 आते-आते उत्तराखंड में दो बार राष्ट्रपति शासन लग चुका था और फिर साल 2017 में मोदी लहर के सामने कांग्रेस खुद को बचा पाने में असफल रही। ऐसे में इस बार देखना है कि क्या हरीश रावत और कांग्रेस का आला नेतृत्व साल 2002 से चली आ रही सत्ता परिवर्तन की परंपरा को कायम रख पाते हैं या नहीं ?कांग्रेस के अलावा उत्तराखंड क्रांति दल और बसपा के भी विधायक देखने को मिलते थे लेकिन 2012 के चुनाव में कांग्रेस ने बसपा के वोटबैंक पर अपनी पकड़ बना ली थी और उत्तराखंड क्रांति दल कमजोर पड़ गया था। 

इसे भी पढ़ें: अंतर्कलह से जूझ रही है भाजपा की उत्तराखंड इकाई, मुख्यमंत्री पद की ख्वाहिश में नेता बदल सकते हैं पाला

आम आदमी पार्टीउत्तराखंड में तेजी से बदलते समीकरण के बीच में मतदाताओं को लुभाने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक समय-समय पर चुनावी वादें और रैलियां करते रहते हैं। पार्टी ने 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव से सीख लेते हुए मुख्यमंत्री का चेहरा भी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी कांग्रेस की साख को कमजोर करने में जुटी हुई है। कांग्रेस और भाजपा के इर्द-गिर्द सिमटी सियासत के बीच में आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तो सत्ता में आने पर 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त और 5 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने समेत कई लोक-लुभावने वादे किए हैं। जिसकी वजह से दूसरी पार्टियों की रातों की नींद गायब हो गई है।साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन कोई भी सीट जीत पाने में पार्टी कामयाब नहीं हुई थी। इसके बाद पार्टी ने उत्तराखंड में सेंधमारी करने के लिए रणनीति बनाना शुरू किया और साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवारों को उतारने का ऐलान कर दिया। इतना ही नहीं पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

प्रमुख खबरें

Bihar CM Samrat Choudhary को जान से मारने की धमकी, Gujarat से हुई सनसनीखेज गिरफ्तारी

Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस Bleeding Disorder के लक्षण

Shashi Tharoor का Modi सरकार पर बड़ा हमला, Delimitation को बताया Political Demonetisation

फुटबॉल में Lionel Messi का नया रोल, दिग्गज खिलाड़ी बने Spanish Club Cornella के मालिक