वाणी कपूर ने बिकिनी पहने से किया इंकार, कंपनी को लग गया करोड़ो का घाटा

By रेनू तिवारी | Jul 19, 2019

फिल्म बेफिक्रे की एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) ने बिकिनी पहनने से मना कर दिया है। वाणी कपूर ने यह तय किया कि वह किसी भी फिल्म के शूट के लिए या फिर किसी एड के लिए बिकिनी पहन कर शूट नहीं करेंगी। यह बात वाणी कपूर ने तब रखी जब हाल ही मे एक स्किनकेयर ब्रांड ने वाणी कपूर को अपने प्रोडक्ट के एड के लिए बिकिनी पहने के लिए बोला था। जिसके लिए वाणी कपूर ने इंकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: प्रभास का वह एक्शन जिसमें खर्च हुए 70 करोड़, क्या आपको है इसकी जानकारी?

वाणी कपूर के इंकार के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि स्किनकेयर ब्रांड मालिक को वाणी के इंकार से करोड़ो का घाटा लग गया हैं। वाणी ने कई फिल्मों में बिकिनी पहनी है जिसके बाद ही स्किनकेयर प्रोडक्ट कंपनी ने वाणी को एप्रोज किया था। लेकिन अब वाणी अपनी इमेज बदलना चाहती हैं। मुंबई मिरर की एक खबर के मुताबिक, वाणी कपूर को ये ऑफर एक बड़ी स्किनकेयर प्रोडक्ट कंपनी ने दिया था। लेकिन विज्ञापन बनाने वाले डायरेक्ट का मानना था कि एडवरटीजमेंट में एक्ट्रेस को बिकिनी पहनाई जाए। वाणी कपूर के सामने जब ये मांग रखी गई तो उन्होंने ऐसा करने से मना दिया।

 

यह भी देखें

 

प्रमुख खबरें

Delhi Airport Fight । आरोपी पायलट ने तोड़ी चुप्पी, यात्री पर लगाया जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप

UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस SI ASI पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरु हुए, जाने एजिलिबिटी और पूरी डिटेल

Bareilly में दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

कॉन्सर्ट में जागो मां गाने पर सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी, आयोजक गिरफ्तार