प्रदेश में शुरू हुआ वैक्सीनेशन महाअभियान 4.0 , CM ने किया ऐलान

By सुयश भट्ट | Sep 27, 2021

भोपाल। कोरोना की तीसरी लहर की शुरुवात से पहले मध्य प्रदेश में चौथी बार वैक्सीनेश महाअभियान का शुभारंभ हो रहा है। प्रदेश में लगभग 70 लाख लोगों ने अब भी टीके का पहला डोज नहीं लगाया है। इसीलिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान अभी पहले डोज पर है।

आपको बता दें कि प्रदेश में आज यानी सोमवार से  शुरु हो रहे वैक्सीनेशन के चौथे चरण का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगाज किया है। वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए प्रभारी मंत्रियों को मुख्यमंत्री ने कई निर्देश दिए है।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी के जन्मदिन पर बना विश्व रिकॉर्ड, 2.25 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई कोरोना टीके की खुराक

4 करोड़ 70 लाख के आस पास वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है।सरकार ने पहले डोज नहीं लगाने वाले अधिकतर लोगों को किया चिन्हित कर लिया है। प्रदेश में लगभग साढ़े 5 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगना है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी