दिल्ली में छठ महापर्व से पूर्व श्रद्धालुओं के लिए होगा टीकाकरण अभियान का आयोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

नयी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने राजधानी में छठ पूजा करने वाले 10,000 लोगों के लिए एक विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सोमवार को घोषणा की। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी मंगलवार को बुराड़ी के निकट कादीपुर से इस विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के दो नेता ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए

भाजपा नेता ने कहा कि नगर निगमों की मदद से पार्टी के पार्षद हर इलाके का दौरा करेंगे और ऐसे लोगों की पहचान करेंगे, जिन्हें कोविड​​-19 का टीका किसी कारण वश नहीं लग पाया था। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम एक गैर-सरकारी संगठन के सहयोग से चलाया जाएगा। तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा के सभी पार्षद और तीनों नगर निगम के कर्मचारी जल्द ही छठ घाटों की सफाई शुरू करेंगे।

प्रमुख खबरें

भारत में Samsung के AI Home Appliances 3 साल में 9 गुना बढ़े, 7.32 लाख हुआ आंकड़ा

आकाश के बाद अब दीपिका भी बाहर, Mayawati ने अब ईशान आनंद को दिया मौका

Shafali Verma के शतक से Asian Games सेमीफाइनल में India ने बनाए 195 रन

BRICS देशों को भारत का Exports 34 फीसदी बढ़ा, 19.9 अरब डॉलर पहुंचा आंकड़ा