अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल में होगा वैक्सीनशन महाअभियान, बनाये जा रहे 600 से ज्यादा सेंटर

By सुयश भट्ट | Jun 20, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  21 जून को वैक्सीनेशन के लिए 600 से ज्यादा वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं। भोपाल में अकेले डेढ़ लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

बता दें कि भोपाल में वैक्सीनेशन एक बार फिर जोर पकड़ने जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोविन पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने की बजाय लोग अब सीधे टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचकर ही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं इसके साथ साथ उन्हें तुरंत वैक्सीन भी लग जाएगी।

इसे भी पढ़ें:भगवान राम के नाम पर विश्वविद्यालय ने पूछा विवादित सवाल,हिन्दू संगठन ने की FIR की मांग 

हालांकि गर्भवती महिलाओं को छोड़कर कोई भी व्यक्ति जो 18+ का है वो टीकाकरण करा सकता है। सारे वैक्सीनशन सेंटर में वैक्सीन लगवाने के लिए अपना आधार कार्ड ले जाना होगा। कल होने जा रहे वैक्सीनेशन प्रोग्राम में कोविशील्ड और को-वैक्सीन दोनों ही वैक्सीन लगाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab से ओडिशा में राहत, Ganjam और गजपति में घटने लगा पानी

दवा मंजूरी रिश्वत मामले में CDSCO के पूर्व संयुक्त औषधि नियंत्रक समेत चार लोग Delhi Court से बरी

अजित डोभाल पर Rahul Gandhi की टिप्पणी पर गोदियाल रुख साफ करें: पुष्कर सिंह धामी

Delhi के Mangolpuri में जूता फैक्टरी में लगी आग, चार लोगों की मौत के बाद उठे सवाल