यूपी में टीकाकरण 32 करोड़ पार, सर्वाधिक टीकाकरण करने में यूपी नंबर वन

By प्रेस विज्ञप्ति | May 14, 2022

उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए बेहतरीन रणनीति के तहत काम कर रही है। जिसका परिणाम है कि योगी सरकार ने शनिवार को टीकाकरण में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में 32 करोड़ टीके की डोज देने वाला यूपी टीकाकरण अभियान में शुरू से ही पहले पायदान पर अपना स्‍थान बनाने में कायम रहा है। सर्वाधिक आबादी वाले यूपी में सर्वाधिक टीके की डोज दी गई है। प्रदेशवासियों को टीके का कवच देने के लिए सीएम की ओर से आला अधिकारियों को समय समय पर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यही कारण है कि यूपी पहला प्रदेश है जहां कम समय में सबसे ज्‍यादा टीकाकरण किया गया है। प्रदेश में अब तक 32,00,51,608 टीके की डोज दी जा चुकी है। जिसमें 17,28,14,706 को पहली डोज और 14,43,06,593 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक यूपी में 29,30,309 को प्री-कॉशन डोज दी जा चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर पहुंचे योगी, PM के आगमन को लेकर जांची तैयारियां, महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा करेंगे मोदी

प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से दे रही टीके का सुरक्षा कवच

कोविड महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से 12 से 17 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को टीकाकरण का सुरक्षा कवच दे रही है। राज्य में अब तक 15-17 आयु वर्ग के 2,34,32,056 से अधिक बच्चों और 12-14 आयु वर्ग के 74,16,435 से अधिक बच्चों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। प्रदेश में 15-17 आयु वर्ग के 96 प्रतिशत से अधिक बच्चों को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। राज्य में बच्चों के टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों से उत्तर प्रदेश में वैक्सीन की खुराक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए हैं।

ये पांच राज्‍य टीकाकरण में अव्‍वल  

उत्‍तर प्रदेश - 32 करोड़

महाराष्‍ट्र - 16.60 करोड़

पश्चिम बंगाल- 13.93 करोड़

बिहार- 13.02 करोड़

मध्‍य प्रदेश- 11.82 करोड़

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल