एमपी में शुरू हुआ 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण, इन बातों का रखना होगा ध्यान

By सुयश भट्ट | Mar 23, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में बुधवार से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। बच्चों के टीकाकरण के लिए Cowin पोर्टल पर स्लॉट ओपन हैं। जनशिक्षा केन्द्रों में लगभग एक हजार स्लॉट ओपन किए गए है। इसके अलावा कोविन पोर्टल पर पंजीकृत अपने पुराने मोबाइल नंबर से टीकाकरण करवा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज के चौथे कार्यकाल के 2 साल हुए पूरे, बीजेपी गिनाएगी अपनी उपलब्धियां 

वहीं माता-पिता अपने 12 से 14 साल के बच्चों को घर से भोजन कराकर ही वैक्सीनेशन के लिए भेजें। वैक्सीन लगवाने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केन्द्र पर रूकें। टीकाकरण के तुरंत बाद बच्चों को खेलने, एक्सरसाइज और दौड़भाग वाली एक्टिविटीज से रोकें।

इसी के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का जिस मोबाइल नंबर से वैक्सीनेशन हुआ है। कोविन पोर्टल पर उसी मोबाइल से अधिकतम 6 सदस्य रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन टीकाकरण केन्द्र पर सीधे जाकर कराया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

गाजियाबाद पुलिस पर FIR के लिए Supreme Court पहुंचे पूर्व मेयर, याचिका खारिज

UCC पर Home Minister Amit Shah से मिलेंगे JDU नेता, Sanjay Jha के बयान से बढ़ी हलचल

M Visvesvaraya Birth Anniversary: सिंचाई के लिए Block System बनाने वाले M Visvesvaraya कैसे बने कर्नाटक के भगीरथ

UPI लेनदेन पर शुल्क की तैयारी का आरोप, Rahul Gandhi बोले- अमेरिकी दबाव में झुकी सरकार