संघीय सरकार के कर्मचारियों का टीकाकरण बाइडन के लिए बनता जा रहा है चुनौतीपूर्ण कार्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले साल की शुरुआत तक निजी क्षेत्र के करोड़ों कर्मचारियों को कोविड-19 रोधी टीके लगाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन इससे पहले यह सुनिश्चित करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है कि उनकी संघीय सरकार के सभी कर्मचारियों को टीके लगें। एजेंसियों और संघ नेताओं के अनुसार, राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश के तहत 22 नवंबर तक 40 लाख संघीय कर्मचारियों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए जाने हैं। कुछ कर्मचारियों, जैसे व्हाइट हाउस में सभी कर्मचारियों को टीके लग चुके हैं, लेकिन संघीय एजेंसियां, खासकर जो कानून प्रवर्तन तथा खुफिया मामलों से जुड़ी हैं, उनके कर्मचारियों के टीकाकरण की दर काफी कम है।

इसे भी पढ़ें: घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकते हैं वोटर आईडी कार्ड, जानिए कैसे करें अप्लाई

सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने रविवार को ‘एबीसी’ के कार्यक्रम ‘दिस वीक’ में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति और उनके प्रशासन ने यह नियम लागू ही नहीं किए होते अगर उन्हें यह आवश्यक या उचित प्रतीत ना होते। प्रशासन निश्चित तौर पर इसका बचाव करने को तैयार है।’’ आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में करीब 70 प्रतिशत व्यस्क लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और करीब 80 प्रतिशत को कम से कम पहली खुराक दी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार