टीकाकरण अभियान शुरू होने पर बोले हर्षवर्धन, कोरोना के खिलाफ संजीवनी का काम करेगी वैक्सीन

By अनुराग गुप्ता | Jan 16, 2021

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने अस्पताल परिसर में कोरोना वायरस संक्रमण का टीका लगवाया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद रहे। एम्स में सर्वप्रथम एक सफाई कर्मचारी को कोरोना का पहला टीका लगाया गया।

इसे भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार, शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, PM मोदी बोले- टीका लगने के बाद भी सावधानी बरतें 

टीकाकरण अभियान शुरु होने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वैक्सीन कोरोना के खिलाफ संजीवनी का काम करेगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मुझे आज बहुत खुशी है कि वैक्सीन कोविड के खिलाफ जंग में संजीवनी का काम करेगी। भारत ने पहले पोलियो और चेचक के खिलाफ जंग जीती है और अब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ जंग जीतने के निर्णायक दौर में पहुंच चुका है।

प्रमुख खबरें

Sambhal में 24 कोसी परिक्रमा शुक्रवार से, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

RBI के पास कंपनियों के ECB प्रस्ताव सितंबर में 13.3 प्रतिशत घटे

गांव के खेतों में ऐसा कौन सा राज दफन है? Kaali Kheti Trailer ने बढ़ाया सस्पेंस

खत्म होगी रूस-यूक्रेन की जंग? मैराथन मीटिंग के बाद पुतिन के दरबार में ट्रंप के खास दूत