वाड्रा या चिदंबरम किसी की भी जांच कराओ, लेकिन ‘राफेल घोटाले’ पर कार्रवाई करो: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला और कहा कि मोदी सरकार रॉबर्ट वाड्रा, पी चिदंबरम या किसी के भी खिलाफ जांच कराए, लेकिन ‘राफेल घोटाले’ पर प्रधानमंत्री जवाब दें और कार्रवाई करें। गांधी ने अंग्रेजी के प्रतिष्ठित अखबार ‘द हिंदू’ की एक खबर की पृष्ठभूमि में यह भी आरोप लगाया कि इस विमान सौदे को लेकर मोदी ने फ्रांस के साथ समानांतर बातचीत कर रक्षा मंत्रालय के पक्ष को कमजोर किया और पूरी प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए अपने ‘मित्र’ अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये का कांट्रैक्ट दिलवाया।  उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम यह एक साल से कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री राफेल घोटाले में सीधे तौर पर शामिल हैं। अखबार की रिपोर्ट से साफ है कि प्रधानमंत्री फ्रांस के साथ समानांतर बातचीत कर रहे थे। मैं देश के युवाओं और रक्षा बलों से कहना चाहता हूं कि अब स्पष्ट हो चुका है कि प्रधानमंत्री ने प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए आपके 30 हजार करोड़ रुपये चुराए और अपने मित्र अनिल अंबानी को दे दिए। इसकी जांच होनी चाहिए।’’ 


यह भी पढ़ें: राफेल मामले में राहुल ने फिर बोला मोदी पर हमला, कहा- चौकीदार चोर है तो है

   

पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से अपनी मुलाकात के संदर्भ में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, ‘‘पर्रिकर जी मैंने शिष्टाचार भेंट की थी। मैंने राफेल पर कोई बात नहीं की थी। मैंने उनको लिखे पत्र में कहा कि आपसे मिला हूं लेकिन इसका मतलब नहीं है कि मैं प्रधानमंत्री के बारे में बात नहीं करूंगा।’’ ‘‘कांग्रेस मुक्त भारत’’ संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर गांधी ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘ वह यह काम बहुत अच्छी तरह कर रहे हैं। राजस्थान में किया, मध्य प्रदेश में किया और छत्तीसगढ़ में किया। उनका बहुत सफल ऑपरेशन है।’’ उन्होंने राफेल मामले में प्रधानमंत्री के एक अन्य हमले पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘यह कारपोरेट युद्ध है। यह कारपोरेट और रक्षा मंत्रालय के बीच युद्ध है। इसमें प्रधानमंत्री, अनिल अंबानी के प्रतिनिधि हैं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘आप (मोदी) एक जवान को तो बुलेटप्रूफ जैकेट थमा देते हो और 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दे देते हो। पूरे देश के युवा और सेना के हमारे जवान यह देख रहे हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील