10 साल की वैष्णवी तिवारी ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास, इन दो रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2020

अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों में जहाँ दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिरकर एक नया रिकॉर्ड बनाया, वहीँ आयकर कॉलोनी, पीतमपुरा में रहने वाली वैष्णवी तिवारी ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित बुढा मध्यमहेश्वर, चंद्रशिला चोटी एवं तुंगनाथ, उत्तराखंड में योगाभ्यास करके इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स एवं एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेकडांस बना आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेल, पेरिस ओलंपिक 2024 में हुआ शामिल

एक तरफ इतनी ऊंचाई पर जाने के बाद लोगो को ऑक्सीजन की कमी महसूस होती है, साँस लेने में कठिनाई होती है एवं हाई अल्त्तिच्युड सिकनेस के शिकार हो जाते है, ऐसे में काफी कम तापमान में इस ऊंचाई पर एक 10 साल के बच्चे द्वारा योग करना वाकई एक तारीफ भरा काम है वैष्णवी का कहना है की यह सब योग से ही संभव हो सका है. वह रोजाना एक घंटे योग करती है जिससे उसे ऐसा  फिटनेस मिला है. वह अपने पापा से प्रेरणा लेती है जो प्रतिदिन सुबह 4 बजे उठाकर योग करते है, मैराथन भागते है एवं पहाड़ो में ट्रैकिंग करते है. वैष्णवी का सपना है वह एक दिन बड़ा होकर माउन्ट एवेरेस्ट पर चढ़ेगी।

प्रमुख खबरें

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें