Vaishno Devi में Navratri पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भारी भीड़ के चलते Registration रोका गया

By एकता | Mar 22, 2026

चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को माता वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण शाम तक करीब 41 हजार श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन कराकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। भक्तों की इस भारी संख्या को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शाम 4:45 बजे सभी यात्रा पंजीकरण केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इस बीच, देशभर से श्रद्धालुओं का आधार शिविर कटड़ा पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे वहां सुरक्षा और प्रबंधन की चुनौतियां बढ़ गई हैं।

बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर, बैटरी कार, घोड़ा और पालकी जैसी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। आद्कुंवारी मार्ग और भवन परिसर में लंबी कतारें देखी गईं, जहां भक्तों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर रविवार के दिन होने जा रहा बड़ा खेल, नीतीश कुमार से जुड़े हैं इसके तार!

तीन दिन में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

नवरात्रि के शुरुआती तीन दिनों के भीतर ही एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की इस रिकॉर्ड आमद से कटड़ा के स्थानीय बाजारों में भी जबरदस्त रौनक लौट आई है। बड़ी संख्या में यात्रियों के आने से होटल, रेस्टोरेंट और स्थानीय दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। श्राइन बोर्ड लगातार उद्घोषणाओं के जरिए यात्रियों को ताज़ा स्थिति की जानकारी दे रहा है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह