देश की सेवा में हमारे सैनिकों के पराक्रम, साहस और दृढ़ संकल्प का कोई दुनिया में मुकाबला नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2022

चंडीगढ़।  राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने आज भारतीय सेना दिवस पर सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि देश की सेवा में हमारे सैनिकों के पराक्रम, साहस और दृढ़ संकल्प का कोई दुनिया में मुकाबला नहीं है।

उन्होंने देश के बहादुर सैनिकों की बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि वीर सैनिक बाधाओं और चुनौतियों का सामना करते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करते हैं, हम उनके हमेशा आभारी है। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि सभी बहादुर सैनिक आदर्श वाक्य का पालन करते हुए ‘स्वयं से पहले सेवा‘  लिए सर्वोच्च बलिदान देते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रता सेनानियों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा

सेना और अन्य बलों में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा करने की हरियाणा की महान परंपरा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि 13वीं कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिकों ने 1962 में रेजांगला में चीनी सेना की कई टुकडियों को हराया था और वे वीर सैनिक हरियाणा  के थे।

इसे भी पढ़ें: गुरुकुल शिक्षा हमें बनाती है संस्कारवान - मुख्यमंत्री मनोहर लाल

राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा के सैनिकों सहित हमारे सैनिक आखिरी गोली और आखिरी सांस तक लड़ने और बहादुरी और बलिदान का एक नया अध्याय लिखने के लिए जाने जाते हैं। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। सैनिकों की अतुलनीय वीरता और असीम दृढ़ संकल्प उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सैनिक बनाते हैं।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार