वंदे भारत अभियान के अंतर्गत खाड़ी देशों, अफ्रीका, सिंगापुर से संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या में होगी वृद्धि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2020

नयी दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने वंदे भारत अभियान के अंतर्गत खाड़ी देशों, अफ्रीका, सिंगापुर, मलेशिया से संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या में खासी वृद्धि करने का फैसला किया है। लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार ने गत छह मई से वंदे भारत अभियान के तहत विशेष उड़ानों की शुरुआत की थी। 

इसे भी पढ़ें: वंदे भारत का तीसरा चरण शुरू, 432 उड़ानों से 43 देशों से भारतीयों का लाया जाएगा

पुरी ने ट्वीट किया, नागरिक उड्डयन सचिव, एअर इंडिया सीएमडी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वंदे भारत मिशन के अंतर्गत संचालन समीक्षा के मद्देनजर हुई बैठक में खाड़ी देशों, सिंगापुर, मलेशिया और अफ्रीका से विशेष उड़ानों की संख्या में इजाफा करने का फैसला लिया गया।

प्रमुख खबरें

अखिलेश-डिंपल की बेटी में लोगों को दिखी नेताजी की छवि, मैनपुरी में मां के लिए अदिति ने किया खूब प्रचार

US के होटल में मीटिंग, आतंकी भुल्लर की रिहाई का वादा, 134 करोड़ की खालिस्तानी फंडिंग, अब कौन सी बड़ी मुसीबत में फंसे केजरीवाल?

गाजा विरोध प्रदर्शन के कारण ग्रेजुएशन सेरेमनी किया रद्द, कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने लिया फैसला

MI vs SRH IPL 2024: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग इलेवन