Varaha Jayanti 2025: भगवान विष्णु के तीसरे अवतार हैं वराह, जानिए पूजन विधि और मुहूर्त

By अनन्या मिश्रा | Aug 25, 2025

हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान विष्णु के तीसरे अवतार भगवान वराह की जयंती मनाई जाती है। इस बार आज यानी की 25 अगस्त 2025 को वराह जयंती मनाई जा रही है। बता दें कि भगवान वराह ने देवी पृथ्वी को हिरण्याक्ष नामक राक्षस से बचाने के लिए यह अवतार लिया था। वराह जयंती भगवान वराह के वीरता और पराक्रम का प्रतीक है। माना जाता है कि इस दिन जो भी जातक सच्चे हृदय से भगवान वराह की पूजा करते हैं, उनको जीवन में आने वाली हर बाधा से मुक्ति मिलती है।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र पहनें। इसके बाद भगवान वराह का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। अब पूजा की वेदी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं। फिर चौकी पर भगवान वराह की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। सबसे पहले भगवान वराह की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं और फिर पीला वस्त्र पहनाएं। अब हल्दी, कुमकुम और चंदन का तिलक करें। इसके बाद उनको लड्डू, पंचामृत और पील फल का भोग लगाएं। फिर कथा का पाठ करें और चालीसा व आरती करें।

मंत्र

ॐ श्री वराहाय नमः॥

ॐ नमो भगवते वराहरूपाय भूभुर्वस्वः पतये भू पतित्वं देहि ददापय स्वाहा॥

प्रमुख खबरें

खुल कर आ गई नेतन्याहू के UAE दौरे की कहानी, सऊदी में हलचल! इस Visit पर भारत की क्यों है नजर?

Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया Aangan Ka Milan अभियान, Anganwadi को मिलेगा बल

Kalyan Jewellers के शेयर चढ़े, UBS ने दिया 900 रुपये का Target Price

वडनगर से काशी तक की यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन-सफर और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी गाथा: धीरेन्द्र सिंह