टोक्यो ओलंपिक के लिए काशी के लाल का चयन, पूर्वांचल में उत्साह

By आरती पांडेय | Jul 16, 2021

टोक्यो ओलंपिक के लिए काशी के लाल ललित उपाध्याय के चयन की खबर जबसे परिवार के लोगों को मिली तबसे वाराणसी सहित पूर्वांचल के हॉकी खिलाड़ी काफी उत्साहित है। वही टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने जा रहे भारतीय दल के खिलाड़ियों के परिजनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की। ललित उपाध्याय के चयन को लेकर के परिवार वालों में काफी खुशियों का माहौल है। शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक छोटे से गांव भगतपुर के रहने वाले ललित उपाध्याय ने गांव की गलियों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर अपनी मेहनत और काबिलियत के साथ तय किया। वहीं ललित से वाराणसी ही नहीं देश को ढेरों उम्मीदें हैं। 

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र