Varanasi: क्रिकेट टीम में चयन कराने का लालच देकर दो नाबालिग लड़कों से कुकर्म का आरोपी कोच गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2025

वाराणसी में क्रिकेट टीम में चयन कराने का लालच देकर दो नाबालिग लड़कों के साथ कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोच ने पहले एक किशोर के साथ लखनऊ में अंडर-14 में चयन कराने और मेडिकल चेकअप करने के बहाने दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि फिर कोच ने दूसरे किशोर के साथ तीन दिन कुकर्म किया, तबीयत बिगड़ने पर एक किशोर को उसकी मां ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों की जांच में किशोर ने आपबीती सुनाई।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने उसकी गलत आदतों के कारण करीब पांच साल पहले उससे तलाक ले लिया था। आरोपी को वर्ष 2021 में भी केंद्रीय विद्यालय में दाखिला कराने के नाम पर कुछ बच्चों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि लड़कों के परिजन की तहरीर के आधार पर मुरारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Weather: राज्य में बारिश का दौर जारी, 19 सितंबर से मानसून की विदाई के आसार

West Bengal Bypolls 2026 | बीजेपी ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत PA Chandranath Rath की मां को टिकट

Mairaj Ahmad Khan: कभी सहवाग संग की थी नेट प्रैक्टिस, अब निशानेबाजी में रच रहे इतिहास

The Partition of Britain | दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का अंत करीब? बगावत की आग में झुलसा वेस्टमिंस्टर, तीन देशों ने दागा आजादी का पैगाम!