Varanasi में Ganga का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार, नाव संचालन बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार कर गया है, जिसके कारण जिला प्रशासन ने नाव संचालन निलंबित कर दिया है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जिले में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 70.26 मीटर के मुकाबले 70.29 मीटर दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जिले के लगभग 11 इलाके और वार्ड बाढ़ से आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं, जबकि वरुणा नदी में बाढ़ से 328 परिवारों के 1,388 लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि पर्याप्त राहत और बचाव उपाय सुनिश्चित करने के अलावा, प्रभावित परिवारों को आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में 13 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां 219 प्रभावित परिवारों के 935 लोग वर्तमान में रह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

आयोजक की आपराधिक पृष्ठभूमि के चलते Chenthi कार्यक्रम में नहीं गया: VD Satheesan

CJP प्रोटेस्ट क्यों हुआ कैंसिल, CJI ने ऐसा क्या कह दिया, PM मोदी से इसका क्या है कनेक्शन?

Pakistan ने Modi की Photo Crop की तो भड़क गये Eknath Shinde, बोले- पाकिस्तान को दुनिया की तस्वीर से ही हटा देंगे

AIMIM छोड़ Congress में आए Asim Waqar, बोले- ओवैसी की पार्टी असल में BJP को फ़ायदा पहुँचाती है