By रेनू तिवारी | Jan 23, 2021
एक कहावत कही जाती है 'चट्ट मंगनी पट्ट ब्याह' कुछ ऐसा ही हो रहा है धवन परिवार के घर पर। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी बचपन की दोस्त को लंबे समय से डेट कर रहे हैं, ये बाद सभी को पता थी लेकिन लॉकडाउन के बाद अचानक शादी की घोषणा कर दी जाएगी इस बारे में संभावना कम थी। नया साल लगते ही खबरे आयी कि 24 जनवरी को वरुण धवन और तनाशा दलाल शादी के बंधन में बंध जाएंगेष शादी की रस्में मुंबई से कुछ दूर अलीबाग के एक अलीशान बीच साइड रिजॉर्ट में शुरू हो गयी हैं। दुल्हा-दुल्हन अलीबाग 22 जनवरी को ही पहुंच गये थे। शादी की रस्मों के लिए अलीबाद पहुंचे वरुण धवन ने मीडिया से भी बात की।
वीडियो में वरुण धवन को उनकी कार से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है क्योंकि फोटोग्राफर्स उन्हें "मुबारक मुबारक" कहकर बधाई देते हैं। अभिनेता ने फोटोग्राफरों को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम स्थल के अंदर जाने से पहले कुछ तस्वीरों के लिए पोज़ दिया।