बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने ली कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के टीके की पहली खुराक ले ली है। वरुण ने यहां सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में टीके की पहली खुराक ली। वरुण (34) ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर टीकाकरण केन्द्र की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘मैंने टीके की पहली खुराक ले ली है, इसके लिए चिकित्सकों का शुक्रिया।’’

इसे भी पढ़ें: फ्लाइंग सिख के निधन से गम में डूबा सिनेमा जगत, हस्तियों ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

वरुण ने लोगों से टीका लगवाने की भी अपील की। गौरतलब है कि दिसंबर 2020 में फिल्म ‘‘जुग जुग जियो’’की चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान वरुण धवन, नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। हालांकि, कुछ सप्ताह बाद वे सभी ठीक हो गए थे।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर