वरूण गांधी ने बढ़ते तापमान पर लोकसभा में जतायी चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2016

धरती के बढ़ते तापमान और इसके चलते फसलों पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव का मुद्दा आज लोकसभा में उठा और भाजपा सदस्य वरूण गांधी ने आशंका जतायी कि इस दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए तो आधी जमीन बंजर हो जाएगी। वरूण गांधी ने शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए सीएससी रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि के प्रभाव से देश के दस राज्यों में रबी की 20 हजार करोड़ रूपये मूल्य की फसल बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हो गयी है। इसी प्रकार पंजाब और हरियाणा में खरीफ की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

तापमान के तेवरों के चलते चावल के उत्पादन में आने वाले समय में 70 फीसदी तक की कमी की आशंका जताते हुए वरूण गांधी ने कहा कि कृषि की पूरी व्यवस्था और उसके पैटर्न में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए स्थानीय स्तर पर मौसम की सटीक जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने के लिए वैज्ञानिक उपकरण लगाए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में गन्ने की ऊंची कीमतों के कारण गन्ने की फसल बड़े पैमाने पर होती है और इसके बाद चीनी मिलों में पानी की भारी खपत की जाती है। यह भी राज्य में जल संकट का एक कारण है। वरूण गांधी ने सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग करते हुए आशंका जतायी कि यदि कोई ठोस उपाय नहीं किए गए तो आधी जमीन बंजर हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी