टल गयी है वरुण की फिल्म Mr. लेले, नाराज़ हुए उनके फैंस!

By श्वेता उपाध्याय | Mar 12, 2020

वरुण भले ही डेविड धवन के सुपुत्र हों लेकिन बॉलीवुड में अपनी पहचान उन्होंने अपने दम पर बनाई है यह कहना गलत नहीं होगा। और यही वजह है कि वे लगातार ख़बरों में बने रहते हैं। उनकी फैन फॉलोयिंग इतनी ज्यादा बढ़ गयी है कि पत्रकार भी हर जगह उनके पीछे-पीछे दौड़ पड़ते हैं। हाल ही में आये नताशा दलाल के साथ उनके रोके की खबर तो हमने बताई ही थी कि इतने में एक और हो हल्ला हो गया! 

इन सारी ख़बरों के बीच एक खबर ऐसी भी आयी है जिसको सुन वरुण के फैंस काफी नारज हो गए हैं। यह खबर है उनकी फिल्म 'Mr. लेले' को लेकर। दरअसल 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद निर्देशक शशांक खेतान एक बार फिर से वरुण धवन के साथ एक नई फिल्म लेकर आनेवाले थे जिसका नाम था 'Mr. लेले'। 'Mr. लेले' का पोस्टर करण जौहर ने खुद अपने ट्विटर पर शेयर किया था। लेकिन अब सुनने में आ रहा कि फ़िलहाल इस फिल्म का काम रोक दिया गया है।

इस बात की पुष्टि खुद शशांक खेतान ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट कर की है। शशांक ने लिखा 'नमस्कार दोस्तों, मैं आप सभी को यह बताना चाहता हूँ कि मैने, करण और वरुण ने मिल कर यह निर्णय लिया है कि फ़िलहाल फिल्म Mr. लेले कि शूटिंग को आगे खिसकाया जाये। इस फिल्म कि कहानी हम सभी को बहुत प्रिय है इसलिए हम आशा करते हैं कि जल्द ही इस पर दोबारा काम शुरू करें। वरुण और बाकी एक्टर्स के डेट्स न होने के कारण फ़िलहाल इस फिल्म को स्थगित किया जा रहा है। यह फिल्म नहीं तो कोई और लेकिन जल्द ही मैं और वरुण फिर से साथ आएंगे।

इसे भी पढ़ें: करीना का इरफान खान के साथ फिल्म करने का पूरा हुआ सपना

इसके बाद शशांक के इस पोस्ट को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा 'कोई नहीं पूछता कब निकले कब चले, सब देखते हैं कि मजिंल पे कब पहुंचे। Soon।'

फिर क्या था, वरुण के फैंस ने एक-एक कर अपनी नाराजगी जतानी शुरू कर दी। उनके एक फैन ने लिखा 'अरे भाई पागल हो गए हो क्या। ऐसे वरुण के फैंस के साथ ही क्यों करते हो। पहले रणभूमि स्थगित हो गयी। अब बोल रहे हो कि Mr. लेले नहीं तो कोई और फिल्म साथ करेंगे यानि कि यह फिल्म भी स्थगित हो गयी। वरुण के फैंस को पागल समझा है क्या? वहीँ उनके दूसरे फैन ने लिखा 'इस फिल्म का पोस्टर काफी दिलचस्प लग रहा था, इतने बड़े बैनर के बावजूद भी अगर यह फिल्म स्थगित होती है तो यह बहुत ही निराशाजनक बात होगी।

बता दें कि शशांक, वरुण और करण 'Mr. लेले' के पहले 2018 में एक साथ फिल्म ‘रणभूमि’ करने वाले थे जिसकी रिलीज़ डेट 2020 की दिवाली बताई जा रही थी। इसकी खबर खुद करण ने अपने ट्वीटर पर पोस्ट कर दी थी। लेकिन वह फिल्म भी डब्बे में बंद हो कर रह गयी।

- श्वेता उपाध्याय

प्रमुख खबरें

Modi Cabinet ने गैस संकट को दूर करने के लिए उठाया बड़ा कदम, देश में अब कोयले से बनेगी गैस, खरीफ फसलों का MSP बढ़ाने को भी मंजूरी दी

मखाना उत्‍पादन के ल‍िए 71 हजार तो खेत के ल‍िए 2 लाख रुपये दे रही सरकार

PR Sreejesh का Hockey India पर बड़ा हमला, बोले- Foreign Coach के लिए मुझे हटाया गया

Shaurya Path: अब Tejas Mk1A संभालेगा पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा का जिम्मा, दुश्मनों की टेंशन बढ़ी