Home Vastu: पड़ोस के ऊंचे मकान छीन रहे हैं घर की तरक्की? बिना तोड़-फोड़ के आजमाएं ये अचूक उपाय

By दिव्यांशी भदौरिया | May 01, 2026

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भूमि एवं मकान के चयन के लिए कई नियम व टिप्स बताएं  हैं। माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति का घर दो ऊंचे मकान के बीच में है, तो यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है। जिसके चलते घर में रहने वाले सदस्यों को कई समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है।

दो बड़े घरों के बीच छोटे घर में क्या परेशानियां हो सकती हैं

   - अगर आपका घर आस-पास के बड़े मकानों से छोटा है, तो उनकी छाया आपके घर में आने वाली रोशनी और सकारात्मक माहौल को प्रभावित कर सकती है। वास्तु के अनुसार, इससे ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है, इसलिए घर को खुला, रोशन और व्यवस्थित रखना जरूरी माना जाता है।

  - माना जाता है कि बड़े दो मकानों के प्रभाव से मानसिक तनाव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। जिसके चलते यह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण बन जाता है। ऐसे में यदि आपका घर दो बड़े मकानों के बीच में है, तो इन जरुरी वास्तु उपाय को करें।

दो बड़े मकानों के बीच छोटे घर के लिए वास्तु उपाय

  - यदि आपके मकान की हाइट कम है, तो आप एक झंडे की मदद से ऊचाई को बैलेंस कर सकते हैं। इसलिए आप अपनी छत पर सबसे ऊंचे कोने की तरफ एक बड़ा झंडा लगाएं। वास्तु के मुताबिक, झंडे को उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम की ओर झंडा लगाना शुभ होता है, इससे घर की प्रतीकात्मक ऊंचाई बढ़ जाती है।

  - वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर की छत पर ऐसे पौधे लगाएं, जो काफी लंबे होते हों। इसके लिए आप छत पर पाम ट्री यानी ताड़ का पेड या बांस का पौधा लगवा सकते हैं। ये पौधे आपके घर की उन्नति और सकारात्मक एनर्जी को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

 - अगर आपकी छत पर कबाड़ इक्ट्ठा हो, तो उसे तुरंत वहां से हटवा दें। ऐसी चीजें नेगेटिविटी को और ज्यादा बढ़ा और प्रभावशाली बना सकता है। इसके साथ ही छत पर किसी भी प्रकार का टूटा-फूटा या पुराना सामान न रखें।

  - वास्तु के अनुसार, आप अपनी घर की छत और मुख्य द्वार पर थोड़ी ऊंचाई पर एक ब्राइट येलो कलर का बल्व लगवा सकते हैं। बल्ब को ऐसे लगाएं जैसे कि इसकी रोशनी ऊपर की तरफ जाती हो। इस उपाय से अग्नि तत्व एक्टिवेट होता है, रुकी हुई ऊर्जा का प्रवाह ठीक होता है।

  - यदि आपके आस-पास पड़ोस की दीवारें काफी ऊंची हो और घर पर पड़ने वाली ऊर्जा को ब्लॉक कर रही है, तो ऐसे में आप शीशा से जुड़ा उपाय जरुर करें। इसके लिए अपनी दीवार पर कॉन्वेक्स मिरर लगाएं। ये उपाय करने से ऊर्जा शीशे पर टकरा कर वापस चली जाती है।

  - घर में सकारात्मक एनर्जी बनाए रखने के लिए आप अपनी छत पर या बालकनी में मेटल का 6 रॉड वाला विंड चाइम लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इसकी आवाज मन को सुकून देने वाली होनी चाहिए। इस उपाय करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी।

  - आप अपनी छत पर पक्षियों के लिए अन्न और जल की व्यवस्था जरुर करें। जब के घर के ऊपर पक्षियों को आना-जाना होने लगता है, तो वहां की ऊर्जा अच्छी हो जाती है। इसके साथ ही परिवार की तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं। 

  - घर की दीवारों पर हल्के रंग वाले पेंट का इस्तेमाल करें। ऐसा करने घर के अंदर का माहौल सकारात्मक रहता है। 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra